Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में खुला किडजी स्टार क्लब, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित एमई स्कूल रोड में रविवार को किडजी स्टार क्लब नामक प्ले स्कूल की शुरुआत हुई. इसके साथ ही बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. स्कूल के विधिवत उद्घाटन के पश्चात को-ऑर्डिनेटर पूजा सिंह ने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कार देना है. स्कूल में बच्चों को अनुशासन के साथ ही स्वतंत्र माहौल मिलेगा, ताकि उन्हें यह महसूस न हो कि वे स्कूल आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रत्येक कक्षा में एक शिक्षिका के साथ एक सहायक शिक्षिका भी रहेगी. स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसमें स्मार्ट तकनीक को भी शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि स्कूल में चार कक्षाएं होंगी. इसमें डेढ़े से पांच वर्ष तक के बच्चों का नामांकन होगा. वहीं मेडिकल चेकअप कैंप में डॉ अरविंद कुमार के द्वारा लगभग 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर यथासंभव उचित सलाह दी गयी. इसे भी पढ़ें : लेवी">https://lagatar.in/naxalite-organization-on-backfoot-for-not-getting-levy-arson-in-vehicles-in-ange/">लेवी

नहीं मिलने पर नक्सली संगठन बैकफुट पर, बौखलाहट में वाहनों में कर रहे आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही