Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मृत कर्मचारी के परिजनों को मिलेगा 95 लाख रुपये मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को हुए हादसे में मृत कर्मचारी अरुण कुमार के परिजनों के साथ मैनेजमेंट और यूनियन के अधिकारियों ने वार्ता की. वार्ता के बाद मैनेजमेंट के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. समझौता में प्रबंधन की ओर से कर्मचारी के बेटे अमन कुमार को जेओ ग्रेड में स्थायी नौकरी देने पर को सहमति बनी. जिसमें एक साल प्रोबेशन पीरियड का होगा. पुत्र एनटीटीएफ से डिप्लोमा कोर्स कर रहा है. टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के हस्ताक्षर से यह पत्र अरुण कुमार की पत्नी ललिता कुमारी को दी गयी. वहीं परिवार को 95 लाख 6 हजार रुपए मिला. जिसमें सेवा निधि से 34 लाख 6 हजार रुपए और इंश्योरेंस के 61 लाख रुपए शामिल है. यह राशि एक साल के दौरान दो किश्तों में मिलेगी. जबकि क्रियाक्रम के लिए एक लाख रुपए प्रदान किए गए. प्रबंधन द्वारा नौकरी और मुआवजा देने की घोषणा के बाद शव को ले जाने को परिवार तैयार हुआ. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-ryots-submitted-memorandum-to-the-deputy-commissioner-for-compensation-amount/">मझगांव

: मुआवजा राशि के लिए रैयतों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विधायक की उपस्थिति में हुआ समझौता

गौरतलब है कि जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को टेस्टिंग विभाग में हुए हादसे में कर्मचारी अरुण कुमार को सर में गंभीर चोट लगी थी. इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गयी थी. समझौता के दौरान टाटा मोटर्स के ईआर हेड सौमिक राय, विशाल सिंह, बीएन सिंह, रजत सिंह की उपस्थिति में समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, कांग्रेस के पूर्व जमशेदपुर जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, संजय मणि त्रिपाठी, झामुमो के विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, कांग्रेस के पूर्व जमशेदपुर जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, संजय मणि त्रिपाठी, डीडी त्रिपाठी, उपमुखिया अजय ठाकुर और काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही