Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 15 किलो गांजा के साथ धराए किन्नर को रेल पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)टाटानगर स्टेशन परिसर से 15 किलो गांजा के साथ पकड़ाया गोरखरपुर के किन्नर आस्था दुबे को रेल पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़ाए गांजा का बाजार मुल्य डेढ़ लाख रुपये है. टाटानगर आरपीएफ के जवानों ने उसे गुरुवार देर रात संबलेश्वरी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ">https://lagatar.in/in-the-commonwealth-attorney-and-solicitor-general-conference-pm-modi-said-justice-has-been-given-great-importance-in-indian-thinking/">कॉमनवेल्थ

अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, भारतीय चिंतन में न्याय को बहुत महत्व दिया गया है…
वह संबलेश्वरी एक्सप्रेस से प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरा था. आरपीएफ की उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान टीम ने उसके पास से गांजा बरामद किया. पूछताछ में आस्था ने बतायाकि वह ओड़िशा के सेंथला से गांजा लेकर यूपी जा रहा था. वह गोरखपुर का रहने वाला है. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chamber-wrote-a-letter-to-dc-sp-informed-about-the-problems/">हजारीबाग

: चैंबर ने डीसी-एसपी को लिखा पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

अधिवक्ता प्रिय रंजन आयकर विभाग के लोक अभियोजक प्रतिनियुक्त

[caption id="attachment_841909" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-Priy-Ranjan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अधिवक्ता प्रियरंजन.[/caption] Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता प्रिय रंजन कुमार को आयकर विभाग का (विशेष सार्वजनिक ) लोक अभियोजक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया हैं. इसकी घोषणा गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस (डिपार्टमेंट ऑफ़ रेवेनुए सेंट्रल बोर्ड का डायरेक्ट टैक्स) ने जारी करते हुए दी हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-young-man-recovered-from-a-field-in-bengabad-he-had-returned-from-kolkata-2-days-ago-after-working-as-a-laborer/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में युवक का शव खेत से बरामद, 2 दिन पहले कोलकाता से मजदूरी कर लौटा था
झारखंड राज्य के लिए जमशेदपुर से प्रिय रंजन कुमार और धनबाद से पंकज कुमार प्रसाद चयनित किया गया हैं. इसकी मंजूरी भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रस्ताव की मंजूरी दे दी गई हैं. इन दोनों चयनित अधिवक्ताओं को राज्य के सेशन जज एवं उनकी अधीनस्थ न्यायालय में आयकर विभाग की ओर से पक्ष रखेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-grand-parents-day-organized-at-kv-meghahatuburu/">किरीबुरु

: केवी मेघाहातुबुरु में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन

तिहाड़ जेल से धोखाधड़ी के आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट में किया गया पेश

[caption id="attachment_841927" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-Tihad-Jail.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिहाड़ जेल से लाया गया धोखाधड़ी का आरोपी.[/caption] Jamshedpur (Rohit Kumar)दिल्ली पुलिस शनिवार को धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को तिहाड़ जेल से लेकर जमशेदपुर कोर्ट पहुंची. शनिवार सुबह पुलिस आरोपी अशोक शर्मा को नीलांचल एक्सप्रेस से लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंची जहां से उसे जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया. जमशेदपुर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में आरोपी का मेडिकल कराया. इसे भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ">https://lagatar.in/in-the-commonwealth-attorney-and-solicitor-general-conference-pm-modi-said-justice-has-been-given-great-importance-in-indian-thinking/">कॉमनवेल्थ

अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, भारतीय चिंतन में न्याय को बहुत महत्व दिया गया है…
इसके बाद उसे अपने साथ वापस दिल्ली लेकर चली गई. दिल्ली पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अशोक शर्मा धोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है. जमशेदपुर कोर्ट में उसे सशरीर उपस्थित होना था. इसी को लेकर अशोक को जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही