Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेठ महीने की संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेठ महीने की संग्राद को समर्पित कीर्तन तथा कथा दरबार के आयोजन में संगत ने शामिल हो सतगुरु की ओट में बैठकर जेठ माह का स्वागत किया. सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किये, जबकि रागी जत्था भाई साहब भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू टाटानगर वाले ने मधुर शब्द-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया. बीबी इंदरप्रीत कौर ने भी इस अवसर पर कीर्तन गायन किया. कीर्तन दरबार की समाप्ति और गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख अरदास के उपरांत संगत के बीच कड़ाह प्रसाद एवं गुरु का अटूट लंगर बरताया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-woman-injured-in-fight-over-mutual-dispute/">घाटशिला

: आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल
इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि साकची गुरुद्वारा के सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण हो जायेगा. इसके लिए वे अपील करते हैं कि संगत तन, मन और धन से इस सेवा में अपना सहयोग करे. संग्रांद कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची (एसजीपीसी) सहित स्त्री सत्संग सभा साकची और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था आदि ने सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही