Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची अग्रसेन भवन में धूमधाम से मना महासर माता का कीर्तन उत्सव

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  कोल्हान प्रमंडल में पहली बार कुलदेवी महासर माता का प्रथम कीर्तन उत्सव सोमवार (नवमी तिथि) को साकची श्री अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसका आयोजन श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर कोल्हान प्रमंडल द्वारा किया गया था. माता के जयकारों के अग्रसेन भवन गूंजता रहा. महासर धाम के पुजारी संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना हुई. यजमान संगीता-संजय भालोटिया और नमिता-मुकेश मितल ने संयुक्त रूप से पूजा करायी. इस दौरान नौ कन्याओं समेत भैरव बाबा की पूजा यजमान पुष्पा-गाजानन्द भालोटिया द्धारा किया गया. माता को भोग लगाने के बाद नौ कन्याओ समेत भैरव बाबा को प्रसाद का भोग लगाया गया. उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालूओं ने अधिक प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-aman-and-vinit-in-shooting-uday-chaudhary/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी को गोली मारने में अमन व विनित पर नामजद प्राथमिकी

भजनों पर झूमने को मजबूर हुए श्रोता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/महासर-माता-1.jpg"

alt="" width="1278" height="841" /> कार्यक्रम में कोलकाता से आये विकास कपूर और निशा सोनी समेत स्थानीय भजन गायक राहुल गुलाटी ने माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजन गायकों ने महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी..., सब झूमो नाचों मइया आज आने वाली हैं..., महासर जाके मैया मेरी मौज हो गई..., संकट हरनी मंगल करनी...,  कृपा अपनी मइया जी बनाये रखियो..., मेरे संग संग मईया की परछाई देखी हैं..., टाबरिया पर बरसे माँ हरदम थारो प्यार..., हर मुख में मता का नाम होना चाहिए..., क्या पाया हैं दर तेरे आके..., तेरे होते क्यों गीली है मेरी अखियां बता दो मां..., आदि भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. चुदड़ी उत्सव के दौरान लाया थारी चुदड़ी करियांे मां स्वीकार भजन पर महिलाएं नाचने लगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retired-teacher-dr-manjhi-is-burning-the-light-of-education-among-orphan-children/">जमशेदपुर

: सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ मांझी अनाथ बच्चों के बीच जला रहे शिक्षा की ज्योति

आकर्षण का केन्द्र रहा भव्य दरबार

माता का भव्य दरबार, दिव्य अखंड ज्योत, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, प्रसाद, भजनों की अमृत वर्षा, नौ कन्याओ की पूजा, चुदड़ी उत्सव समेत महासर धाम के पुजारी संजय गुरुजी की उपस्थिति आकर्षण का केन्द्र रहा. कार्यक्रम में महासर धाम के पुजारी संजय गुरूजी हरियाणा से आये हैं. इनके इलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद, कोलकाता, बराकर, रांची, इत्यादि से भी भक्त आयें हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-kashidih-high-school-honored-teachers-on-teachers-day/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल के छात्रों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

कार्यक्रम में इनका रहा योगदान

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अशोक भालोटिया, दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रमोद भालोटिया, प्रदीप मित्तल, गोविंद अग्रवाल, सुरेश भालोटिया, गणेश भालोटिया, कुणाल, शिवकुमार सिंघानिया, रमेश्वर, बलराम अग्रवाल, आनंत मोहनका, संगीता मित्तल, नैना मित्तल, नमिता मित्तल, कुसुम पसारी, पुष्पा भालोटिया, त्रिलोचन, सुमन, बीना, पिंकी, कोमल, दिलीप अग्रवाल, विजय, अमित, टोनी, प्रवीण, राजकुमार, नंदलाल आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-powerful-cctv-cameras-will-soon-be-installed-in-the-city-number-plates-of-vehicles-can-be-identified/">जमशेदपुर

: शहर में जल्द लगाए जाएंगे पावरफुल सीसीटीवी कैमरे, वाहनों के नंबर प्लेट की हो सकेगी पहचान
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही