Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तनमन से जुटेगा किसान मोर्चा - रविशंकर तिवारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर तिवारी ने शनिवार को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से रांची में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर दोनों नेताओं का आभार जताया. मुलाकात के दौरान रविशंकर तिवारी को दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तन मन से कार्य करने का निर्देश दिया. रविशंकर तिवारी ने कहा कि किसान मोर्चा चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ जुटेगा तथा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान कराएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-campaign-to-convey-the-message-of-voting-to-all-categories-of-voters/">Jamshedpur

: सभी वर्ग के मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने की मुहिम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही