Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चप्पल बदलने से शुरू हुए विवाद में चाकू से हमला, एक घायल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत चुनाशाह बाबा मजार के पास गुरुवार रात हुए विवाद के बाद होटल संचालक आदम खान उर्फ बुल्ला पर छोटू नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर आदम को बचाया, इसी बीच मौका पाकर छोटू फरार हो गया. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. आदम के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया है. उसे  छाती, कंधे और हाथ में चोट आई है. आदम ने बताया कि वह मजार के पास होटल चलाता है. आज छोटू नामक व्यक्ति उसके होटल पर खाना खाने आए था. इस दौरान उसकी चप्पल बदली हो गई. इसी को लेकर छोटू ने विवाद शुरू कर दिया. उसे कहा कि वह सुबह आए पर वह हाथापाई पर उतर आया. विवाद में ही उसने चाकू निकाला और वार कर दिया. फिलहाल वह फरार चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही