Search

 
 
 

जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती की ज्ञान परीक्षा 21 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : क्रीड़ा भारती की ओर से 21 अगस्त को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर होगी. इस संबंध में क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा कुछ वर्षों से आयोजित की जा रही है. यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी. इस परीक्षा में 12 से 25 वर्ष के बालक व बालिका भाग ले सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन निबंधन करना होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-builder-sanjay-mohanty-sent-to-jail-by-rit-police-for-cheating/">आदित्यपुर

: बिल्डर संजय मोहंती को आरआईटी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भेजा जेल

स्वदेशी खेलों व ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य

उल्लेखनीय है कि क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक राष्ट्रव्यापी खेल संगठन है. इसमें देश के हर नागरिकों विशेषतः युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं. इसकी स्थापना पुणे (महाराष्ट्र) में वर्ष 1992 में की गई थी. इसका बोधवाक्य `क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का` है. क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों व ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें और खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-laws-took-daughter-in-law-out-of-the-house-in-one-and-a-half-year-for-dowry/">जमशेदपुर:

दहेज के लिये ससुरालवालों ने डेढ़ साल में बहू को घर से निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही