Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू छात्र संघ की कोल्हान, जिला व नगर कमेटी भंग, 10 फरवरी को सम्मेलन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने संघ की टीम के साथ मंगलवार को आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के साथ भेंट वार्ता की. इस दौरान उन्होंने श्री सहिस के साथ छात्र संघ की मजबूती और आगामी 10 फरवरी को आजसू छात्र संघ के सम्मलेन पर विशेष चर्चा की. इस दौरान संघ की नई कोल्हान कमेटी , जिला कमेटी और नगर कमेटी का किस तरह पुनर्गठन किया जाए, ताकि संगठन मजबूत हो. इन सब बिंदुओं को रखते हुए रामचंद्र सहिस ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. भेंट वार्ता हेमंत पाठक के निर्देश पर कोल्हान महासचिव बिमलेश मंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय कमेटी ,पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी और जमशेदपुर नगर कमेटी भंग कर दी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-recovered-rs-36-lakh-from-cm-hemants-delhi-residence/">सीएम

हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख बरामद, ईडी ने दो कार भी जब्त किये

दूसरे छात्र संगठनों से आए छात्र नेताओं को भी उचित सम्मान : हेमंत

इस दौरान हेमंत पाठक ने कहा आजसू छात्र संघ कमेटी को पूरे कोल्हान में मजबूत करना है. छात्र संघ से निरंतर दूसरे छात्र संघ के छात्र नेताओं का जुड़ाव हो रहा है. हमारी कमेटी भंग कर दी गई है. अब अगले महीने नई कमेटी का गठन किया जाएगा. इसमें हमारी यह प्राथमिकता रहेगी कि नए चेहरे को सामने लाया जाय. दूसरे छात्र संगठनों से आए छात्र नेताओं को भी उचित सम्मान देने के साथ ही नये आंदोलन की राह तैयार करने की आवश्यकता है. प्रभारी होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि नयी कमेटी किस प्रकार मजबूत बने. तीनों जिला से मिलाकर कोल्हान कमेटी और सभी प्रखंड से मिलाकर जिला कमेटी का गठन हो, इसके लिए विशेष तैयारी चालू हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-burns-cms-effigy-in-protest-against-question-paper-leak/">जमशेदपुर

: प्रश्न पत्र लिक होने के विरोध में अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका

ओम वर्मा बने आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष

ओम वर्मा आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विशाल महतो प्रदेश महासचिव बनाये गये हैं. कोल्हान प्रमंडल से भी 5-8 छात्र नेताओं को प्रदेश कमेटी में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. संघ की ओर से बताया गया है इसके लिए भी सूची तैयार की जा रही है. इस भेंट वार्ता में संघ के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक, राजेश महतो, सैकेत सरकार, जगदीप सिंह, कामेश्वर प्रसाद, हरप्रीत सिंह समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही