Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग एक बार फिर ऑफलाइन मोड में आ गया है. विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फार्म ऑफलाइन मोड में भरवाया जा रहा है. इस कारण कॉलेजों से लेकर विद्यार्थियों तक की परेशानी बढ़ गयी है. हालांकि विश्विद्यालय प्रशासन इसे छात्रहित में बताय रहा है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया जा रहा है कि इस वर्ष नयी शिक्षा नीति-2020 लागू किये जाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : गंभीर">https://lagatar.in/virat-came-into-limelight-after-a-heated-argument-with-gambhir-told-vivian-richards-the-real-boss/">गंभीर
से बहसबाजी के बाद चर्चा में आये विराट ने विवियन रिचर्ड्स को बताया ‘रियल बॉस’
वासेपुर में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला
संदेश’ Impact : दो जमीन विक्रेताओं पर FIR, 13 खरीदारों को नोटिस
से बहसबाजी के बाद चर्चा में आये विराट ने विवियन रिचर्ड्स को बताया ‘रियल बॉस’
पहले की तरह काउंटर पर लगेगी कतार
परीक्षा फार्म भरने के लिए अब एक बार फिर से कॉलेजों में काउंटर पर छात्र-छात्राओं की लंबी कतार देखने को मिलेगी. हालांकि पूर्व में परीक्षा फार्म, नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने पर छात्रों के द्वारा इसका विरोध किया गया था. लेकिन अब समय के साथ विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन, नामांकन कराने को लेकर मानसिक रूप से तैयार हो गये थे. इस बीच पुनः परीक्षा फार्म ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया आरंभ किये जाने से छात्रों में विरोधाभास है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-firing-of-bullets-again-in-wasseypur-the-process-of-killings-is-not-stopping/">धनबाद:वासेपुर में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला
कर्मचारियों की कमी
दूसरी ओर कॉलेजों में कर्मचारियों की भी भारी कमी है. कॉलेजों में काउंटर नाममात्र के रह गये हैं. ऑनलाइन आवेदन वगैरह होने के कारण विद्यार्थी कैफे अथवा अपने कंप्यूटर से आवेदन कर लिया करते थे. इसे लेकर कॉलेजों में काउंटर की व्यवस्था नाममात्र की रह गयी है. जो कर्मचारी हैं, उन्हें अन्य संबंधित कार्यों में लगाया जा चुका है. ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरवाने में एक बार फिर कॉलेजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-fir-on-two-land-sellers-notice-to-13-buyers/">‘शुभमसंदेश’ Impact : दो जमीन विक्रेताओं पर FIR, 13 खरीदारों को नोटिस
Leave a Comment