Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय को फिर से नैक की ग्रेडिंग का इंतजार

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय को एक बार फिर से नैक की ग्रेडिंग का इंतजार है. हाल ही में नैक टीम के द्वारा विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात विश्वविद्यालय को इस बार भी सी ग्रेड ही मिला है. इस पर असंतोष जताते हुए विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में अपील की गयी थी. तब यूजीसी से विश्वविद्यालय को पुनः एसएसआर रिपोर्ट व अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था. उसके बाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने दिल्ली जाकर यूजीसी में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से हाई लेवल कमेटी के समक्ष विश्वविद्यालय का पक्ष रखते हुए विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया था. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नैक की टीम के द्वारा फिलहाल उन बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जा रहा है. अभी हाई लेवल कमेटी की बैठक नहीं हुई है. बैठक के पश्चात ही पता चल सकेगा कि अंततः विश्वविद्यालय को इस बार फिर से सी ग्रेड पर ही संतोष करना पड़ेगा या बी ग्रेड मिलता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arrangement-of-online-class-in-summer-vacation-done-for-the-cooperation-of-need-based-assistant-teachers-ku/">जमशेदपुर

: आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों के सहयोग के लिए की गई गर्मी छुट्टी में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था : केयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही