Search

जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 9 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य पूरा, सिंडिकेट मीटिंग के लिए राजभवन की अनुमति का इंतजार

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से हाल ही में नवनियुक्त नौ शिक्षक मिले हैं. इनमें से दो विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट के लिए हैं, जबकि सात विभिन्न कॉलेजों के लिए मिले हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन सभी नौ शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब पीडी डिपार्टमेंट और कॉलेजों में इन शिक्षकों की पदस्थापना के लिए सिंडिकेट की मीटिंग का इंतजार है, ताकि सिंडिकेट की स्वीकृति प्राप्त की जा सके. इसके लिए विश्वविद्यालय ने पत्र के माध्यम से राजभवन से अनुमति मांगी है. इसे भी पढ़ें : वकीलों">https://lagatar.in/pil-filed-for-lawyers-insurance-jharkhand-hc-notice-to-centre-state-government-and-bar-council/">वकीलों

की बीमा के लिए दायर PIL: झारखंड HC से केंद्र, राज्य सरकार और बार काउंसिल को नोटिस
बता दें कि आगामी 26 मई को विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति डॉ गंगाधर पांडा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसके मद्देनजर राजभवन सचिवालय ने उनकी वित्तीय समेत नीतिगत फैसले लेने आदि पर रोक लगा दी है. इस वजह से अब सिंडिकेट की मीटिंग भी संभव नहीं है. हालांकि राजभवन की ओर से बताया गया था कि किसी अत्यावश्यक अथवा महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय की आवश्यकता हो, तो राजभवन से अनुमति लेकर उसे मूर्त रूप दिया जा सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राजभवन से सिंडिकेट मीटिंग के लिए अनुमति मांगी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp