Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले दो शिक्षकों की पीजी डिपार्टमेंट और सात की विभिन्न कॉलेजों में की पदस्थापना

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले 27 जून को संपन्न 81वीं सिंडिकेट मीटिंग में जेपीएससी की ओर से नियुक्त नौ शिक्षकों की पदस्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी. ये सभी शिक्षक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में दर्शन शास्त्र (फिलॉस्फी) विषय के लिए नियुक्त किये गये है. सिंडिकेट की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद दो शिक्षकों विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट एवं सात को विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teacher-left-student-locked-in-tamadia-basti-middle-school-after-leave-ruckus/">जमशेदपुर

: तमाडिया बस्ती मध्य विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्र को ताले में बंद कर छोड़ गए शिक्षक, हंगामा
इन सभी शिक्षकों को अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के अंदर संबंधित विभाग अथवा कॉलेज में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. नवनियुक्त शिक्षकों में प्रीति शर्मा एवं अश्विनी कुमार को कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टेमेंट में पदस्थापित किया गया है. वहीं सुशांत कुमार को एबीएम कॉलेज जमशेदपुर, सुरेंद्र कुमार मौर्या बहरागोड़ा कॉलेज, डी रंजन को बहरागोड़ा कॉलेज, ज्योति कुमारी को ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन एवं वीरेंद्र मंडल की पदस्थापना घाटशिला कॉलेज में की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही