Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी की टॉपर लिस्ट, 24 विद्यार्थी शामिल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी सत्र 2020-22) के टॉपरों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में एमए, एमकॉम और एमएससी के कुल 24 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं. इन छात्र-छात्राओं में सर्वाधिक 1792 अंक जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की छात्रा सदभ नसीम ने अर्जित किये हैं. वह एमए भूगोल की छात्रा रही हैं. इसके अलावा 23 छात्र-छात्राओं में 6 एमएससी (साइंस), एक एमकॉम (कॉमर्स) और 16 एमए (आर्ट्स) के हैं. क्षेत्रवार टॉपरों की बात की जाये, तो चार ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनमें तीन बहरागोड़ा से हैं और एक विद्यार्थी घाटशिला का है. वहीं 11 टॉपर कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट के हैं. इसके अलावा अन्य टॉपर विद्यार्थी जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, एबीएम कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज और महिला कॉलेज चाईबासा के हैं. वहीं टॉपरों में 15 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : वकीलों">https://lagatar.in/preparation-for-reconciliation-between-lawyers-strike-know-advocate-association-said-initiative/">वकीलों

की हड़ताल के बीच सुलह की तैयारी, जानिए एडवोकेट एसोसिएशन ने कहा पहल की

टॉपर विद्यार्थियों की लिस्ट

शुभश्री ज्योतिर्मयी गिरि, एंथ्रोपोलॉजी, पीजी डिपार्टमेंट, केयू फणि भूषण महतो, बांग्ला, बहरागोड़ा कॉलेज अन्नू कुमारी, अर्थशास्त्र, पीजी डिपार्टमेंट, केयू जयंत कुमार, इंग्लिश, घाटशिला कॉलेज सदफ नसीम, भूगोल, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज पिंकी कुमारी प्रधान, हिंदी, महिला कॉलेज, चाईबासा कोमल कुमारी, इतिहास, एबीएम कॉलेज अनंत कुमार हेंब्रम, हो, पीजी डिपार्टमेंट, केयू पद्मावती महतो, कुड़माली, पीजी डिपार्टमेंट, केयू बिनोद ज्योति, ओड़िया, बहरागोड़ा कॉलेज कमला गागराई, फिलॉस्पी, पीजी डिपार्टमेंट, केयू कुमारी चंद्रा, राजनीति विज्ञान, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन विवेक कुमार, मनोविज्ञान, करीम सिटी कॉलेज अष्ट्मी महतो, संस्कृत, पीजी डिपार्टमेंट, केयू मंगल सोरेन, संथाली, एलबीएसएम कॉलेज मोनिता कुमारी, सोशियोलॉजी, पीजी डिपार्टमेंट, केयू वजीह आफरीन, उर्दू, पीजी डिपार्टमेंट, केयू राजलक्ष्मी शर्मा, कॉमर्स, बहरागोड़ा कॉलेज जयश्री मोहंता, बॉटनी, पीजी डिपार्टमेंट, केयू कौस्तुव धारी महंती, केमिस्ट्री, पीजी डिपार्टमेंट, केयू अनुस्मिता स्वाईं, जियोलॉजी, पीजी डिपार्टमेंट, केयू गीतांजलि कुमारी, मैथेमेटिक्स, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन सुमन कुमार प्रधान, फिजिक्स, पीजी डिपार्टमेंट, केयू निमाई गोराई, जूलॉजी, जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही