Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस, मेडिकल पीजी डिप्लोमा व बीएससी नर्सिंग का परीक्षा कार्यक्रम

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्विद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को विभिन्न परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी किये गये हैं. इसमें फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस (सत्र 2021-26) की वार्षिक परीक्षा, मेडिकल पीजी डिप्लोमा (सत्र 2020-22) की सप्लीमेंटरी परीक्षा तथा बीएससी नर्सिंग द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष (सत्र क्रमश: 2020-24, 2019-23, 2018-22) की परीक्षा के कार्यक्रम शामिल है. फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस की परीक्षा आगामी 16 फरवरी से आरंभ हो रही है. परीक्षा सुबह 10 बजे से आरंभ होगी. परीक्षा दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-kolkata-police-approaches-supreme-court-against-ed-and-cbi/">PIL

कैश कांड : कोलकाता पुलिस ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
मेडिकल पीडी डिप्लोमा की आगामी 28 फरवरी से आरंभ होगी, जो दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी. इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा आगामी 23 फरवरी से आरंभ हो रही है. परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पहले दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा के लिए भी बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही