Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय : कोर्स पूरा कर सत्र होगा नियमित, गर्मी छुट्टी में भी चल रही ऑनलाइन कक्षाएं

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक की सभी कक्षाओं के सत्र नियमित करने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. इसे लेकर पिछले दिनों कुलपति सह कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने विश्वविद्यालय में बैठक की. इस दौरान उन्होंने सत्र नियमित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विश्विद्यालय के मिली जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय का प्रथम हितधारक बताते हुए छात्रहित को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-more-than-2-crore-reward-has-been-declared-on-naxalites-other-states/">झारखंड

में अन्य राज्यों के नक्सलियों पर घोषित है 2.27 करोड़ इनाम

गर्मी छुट्टी में भी चल रही ऑनलाइन क्लास

निर्देशों के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों में आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षक और नियमित शिक्षक गर्मी छुट्टी में भी ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं. समय रहते कोर्स पूरा करना विश्वविद्यालय का उद्देश्य है, ताकि समय से परीक्षाएं और रिजल्ट का प्रकाशन कर सत्र को नियमित किया जा सके. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि विश्वविद्याय के अधिकारी लगातार कक्षाओं की मॉनेटरिंग भी कर रहे हैं. चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, जमशेदपुर, बहरागोड़ा, चांडिल समेत तमाम क्षेत्रों में कॉलेजों मे ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/98-dead-bodies-recovered-from-railway-track-in-jharkhand-could-not-be-identified/">झारखंड

में रेलवे ट्रैक से बरामद 98 शवों की नहीं हो सकी पहचान, परिजन नहीं आए सामने

सभी शिक्षकों का मिल रहा सहयोग

डॉ पाणि ने बताया कि कुलपति सह आयुक्त के निर्देश के पश्चात विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों मे कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है. आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षक तो ऑनलाइन क्लास ले ही रहे हैं, इसके साथ ही नियमित शिक्षक, जो गर्मी छुट्टी में बाहर नहीं गये हैं, ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं. इसके साथ ही विश्वविद्यालय में परीक्षा, वित्तीय समेत सभी तरह के गैर शैक्षणिक कार्य चल रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही