Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज का कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. अंग्रेजी विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पहले से चल रही है. उक्त निरीक्षण अगले तीन सत्रो के संबद्धता के लिए किया गया. निरीक्षण दल में अध्यक्ष के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय यादव, सदस्य के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ आर एस दयाल शामिल थे. वहीं राजनीतिक विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के संबद्धता के लिए भी निरीक्षण किया गया. इस दल में कोल्हान विश्वविद्यालय राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. पी सैल एवं प्रो पूर्णिमा कुमार शामिल थे. कॉलेज में बीबीए के पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए केयू के तीसरे दल द्वारा कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-residents-meet-regional-railway-manager-and-station-director-on-completion-of-rob-construction/">जमशेदपुर

: जुगसलाई वासी आरओबी का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक से मिले

 वर्चुअल लाइब्रेरी तथा रीडिंग रूम का लिया जायजा

इस अवसर पर निरीक्षण दल ने विशेष रुप से कॉलेज की लाइब्रेरी, वर्चुअल लाइब्रेरी तथा उसकी रीडिंग रूम को देखा. बीबीए के पाठ्यक्रम का संबंध वाणिज्य विभाग से है अतः संबंधित विभाग की ओर से डॉ एमएम नजरी ने सहयोग किया. इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ एस एम यहिया इब्राहीम, राजनीतिक विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अनवर शहाब तथा तीनों विभागों के शिक्षकों ने निरीक्षण दल का भरपूर सहयोग किया. दल की अगुवाई कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही