Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय को नैक का सी ग्रेड मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने यूजीसी के समक्ष अपील करते हुए फिर से एसएसआर रिपोर्ट अपलोड किया है, जिसमें 17 बिंदुओं की चर्चा की गयी है. इसके बाद विश्वविद्यालय के आग्रह पर यूजीसी ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रजेंटेशन देने को कहा है. इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यूजीसी के समक्ष ऑफलाइन प्रजेंटेशन देने का निर्णय लिया है. इसके लिए विश्वविद्यालय की टीम जल्द ही दिल्ली जा कर यूजीसी के समक्ष प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-again-in-offline-mode-instead-of-online/">जमशेदपुर
: कोल्हान विश्वविद्यालय फिर से ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड में बता दें कि कोल्हान विश्वविद्यालय को इस बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से नैक का सी ग्रेड मिला है. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए फिर से मूल्यांकन करने की अपील की थी. विश्वविद्यालय की अपील पर विचार करते हुए यूजीसी ने सेल्फ सर्वे रिपोर्ट (एसएसआर) पुनः अपलोड करने का निर्देश दिया था. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से 31 बिंदुओं को लेकर एसएसआर रिपोर्ट तैयार की गयी थी. इस पर यूजीसी की ओर से 17 बिंदु युक्त रिपोर्ट ही अपलोड करने का निर्देश दिया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए विश्वविद्यालय आयोग को रिपोर्ट सौंपी है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नैक एक्रिडिटेशन के लिए दिल्ली जाएगी कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम, फिर से देगी प्रेजेंटेशन

Leave a Comment