Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नैक का बेहतर ग्रेड पाने के लिए 15 मई को अपना पक्ष रखेगा कोल्हन विश्वविद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra) : नैक का बेहतर ग्रेड पाने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समक्ष अपना पक्ष रखेगा. यूजीसी की ओर से विश्वविदयालय को अपना पक्ष रखने के लिए 15 मई की तिथि निर्धारित की गयी है. यूजीसी की हाई लेवल कमेटी के समक्ष विश्वविद्यालय की ओर से अपना पक्ष रखा जायेगा. यह जानकारी विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने दी. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को यूजीसी की ओर से ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड में अपना पक्ष रखने का विकल्प दिया गया है. अतः विश्वविद्यालय किस मोड में अपना पक्ष रखेगा, इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-types-of-tenure-contradiction-for-teachers-in-three-universities-of-the-state/">जमशेदपुर

: राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए तीन तरह की कार्यावधि, विरोधाभास
बता दें कि नैक टीम द्वारा विश्वविद्यालय का निरीक्षण किये जाने के बाद विश्वविद्यालय को सी ग्रेड मिला है. इस पर असंतोष जताते हुए विश्वविद्यालय की ओर से यूजीसी में अपील की गयी थी. उसके बाद यूजीसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय की ओर से 17 बिंदुओं से युक्त एसएसआर सब्मिट की गयी थी. इसके मद्देनजर यूजीसी ने विश्वविद्यालय को अब हाई लेवल टीम के समक्ष अपना पक्ष रखने अवसर प्रदान किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही