Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्व कमिश्नर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे शहर के तीन बॉक्सर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने मंगलवार को कदमा स्थित मंगल सिंह अखाड़ा परिसस में संचालित मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस दौरान एकेडमी के महासचिव और पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज विवेक दास और सचिव सह कोल्हन विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच अखिलेश कुमार सिंह मौजूद थे. उन्होंने गर्मजोशी से पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान विजय कुमार सिंह ने मंगल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. श्री सिंह ने स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को माला पहना कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-case-delhi-high-court-also-refused-to-grant-bail-to-manish-sisodia/">दिल्ली

शराब घोटाला मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मनीष सिसोदिया को बेल देने से इनकार किया
मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के विश्वजीत शुक्ला, प्राची सिंह और काजल सिंह मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करेंगे. इनके साथ मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के राष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु सिंह बतौर प्रशिक्षु इस टीम के साथ जुड़ेंगे. विजय कुमार सिंह ने कहा कि बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी का फुर्तीला होना आवश्यक है. खिलाड़ी जितना फुर्तीला होगा उसके प्रतियोगिता को जीतने की संभावना उतनी ही प्रबल होगी. उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही आशा जतायी कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर हमारे राज्य, जिले और इस एकेडमी के साथ ही अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ed-raids-four-places-in-ranchi-and-eight-places-in-deoghar-of-mla-pradeep-yadav-and-his-associates/">विधायक

प्रदीप यादव व सहयोगियों के रांची में चार और देवघर में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
विजय कुमार सिंह ने कोल्हान स्तर पर बॉक्सिंग के जीर्णोद्धार के लिए यथासंभव सहयोग की बात कही. साथ ही समय-समय पर बच्चों के बीच आकर उनका मार्गदर्शन करने का आश्वासन किया. इस दौरान नोवामुंडी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तपिश कुमार, नेहा कुमारी व पृथ्वी को भी सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही