Search

 
 
 

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से बदला कोल्हान का मौसम

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ है. यह स्थिति उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण हुई हैं. जिसके कारण झारखंड को कोल्हान (दक्षिणी हिस्से) समेत मध्य भाग एवं पश्चिमोत्तर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्के एवं मध्यम दर्जे की तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती हैं. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्हान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावे गढ़वा, पलामु, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला एवं रांची में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम एवं कहीं-कीहं भारी वर्षा हो सकती हैं. ऐसी स्थिति 20 अगस्त को भी रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-camp-will-be-held-for-recovery-of-electricity-bill-in-the-villages-of-jhinkpani-and-sadar-block/">चाईबासा

: झींकपानी और सदर प्रखंड के गांवों में बिजली बिल वसूली के लिए लगेगा कैंप

उत्तर-पश्चिम में केंद्रित हुआ डीप डिप्रेशन

मौसम विभाग के रांची कार्यालय से जारी अलर्ट में बताया गया है कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश और म्यांमार के तटों के उत्तर-पूर्व और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 18 अगस्त को बना निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर एक डीप डिप्रेशन बना है. जिसके 19 अगस्त की शाम के आसपास बालासोर और सागर द्वीप समूह के बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट को पार करने की संभावना है. भूस्खलन के बाद यह उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motivational-workshop-of-jharkhand-provincial-marwari-yuva-manch-on-22nd/">जमशेदपुर

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का मोटिवेशनल कार्यशाला 22 को

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ-कुछ स्थानों में हल्के एवं मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने से तापमान में गिरावट होगी. जमशेदपुर में 18 अगस्त को दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक है. 18 अगस्त की रात शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई. वहीं 19 अगस्त को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं आंशिक वर्षा होने से तापमान में निश्चित गिरावट होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही