Search

 
 
 

जमशेदपुर : केपीएस बंसल बने रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष, भगवंत सिंह रूबी को 20 वोटों से दी शिकस्त

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कंवर प्रदीप सिंह बंसल रामगढ़िया सभा के नये अध्यक्ष बन गये. उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रतिद्वंदी भगवंत सिंह रूबी को 20 मतों से मात दिया. रविवार को विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट प्रांगण में रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में 361 वोटरों में से केवल 313 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें से 166 केपीएस बंसल को पड़े जबकि भगवंत सिंह रूबी के पक्ष में 146 वोट पड़े जबकि एक वोट को रद्द किया गया. इससे पहले वे अमरदीप सिंह सैमी की अध्यक्षता वाली कमेटी में महासचिव पद पर आसीन थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-talks-will-be-held-with-the-education-minister-regarding-the-demands-of-the-teachers-union-mla/">गिरिडीह

: अध्यापक संघ की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से की जाएगी बातचीत- विधायक

जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जमकर किया भांगड़ा

जीत की घोषणा होने के साथ ही बंसल के समर्थकों ने ढोल की ताल पर जमकर भांगड़ा किया और बोले सो निहाल का उद्घोष करते रहे. बंसल ने कहा कि जल्द ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा. चुनाव नतीजे आने के बाद प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी ने कहा कि वे सदस्यों के फैसले का सम्मान और धन्यवाद करते हैं. बंसल के समर्थक ताजबीर सिंह कलसी, इन्दरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह जिंदा, गुरशरण सिंह, गोपाल सिंह लाड़ी ने उनके जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही