Search

 
 
 

जमशेदपुर : केपीएस बर्मामाइंस के छात्र ने 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम से किया संवाद

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ `परीक्षा पे चर्चा` के लिए झारखंड से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ था. इनमें से एक जमशेदपुर के केपीएस बर्मामाइंस के कक्षा नवम के छात्र अरिजित घोष तथा दूसरा डिस्ट्रिक्ट राम रुद्रा सीएम एसओई स्कूल चास बोकारो की छात्रा सना परवीन शामिल थीं. दोनों ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री से संवाद किया. परीक्षा पे चर्चा में केपीएस बर्मामाइंस के छात्र अरिजित घोष के शामिल होने से स्कूल में हर्ष का माहौल दिखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-blocked-nh-33-in-protest-against-eds-action/">जमशेदपुर

: इडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया एनएच-33 जाम

सहपाठियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की

स्कूल की प्राचार्या प्रियंका बरुआ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि उनके स्कूल के बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया. उन्होंने बताया कि उसके लौटने के बाद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित किया जाएगा. उसके सहपाठियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की. अरिजित के घर में एक छोटी बहन है. पिता टाटा स्टील में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं. वहीं मां अल्पना घोष गृहणी है. पूरा परिवार रामादीन बगान में रहता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही