Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती का समर कैंप 14 मई से, 5 से 14 वर्ष के बच्चे ले सकेंगे भाग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा 5 से 14 साल के बालक और बालिकाओं के लिए समर कैंप का आयोजन 14 मई से 28 मई तक किया जाएगा. उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने रविवार को तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि समर कैंप का आयोजन केबल ग्राउंड गोलमुरी में किया जाएगा. समर कैंप में बॉक्सिंग, कबड्डी, मार्शल आर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो क्रिकेट, फुटबॉल बास्केटबॉल, तीरंदाजी तथा बैडमिटन आदि खेलों का आयोजन होगा. इन खेलों की बारीकियों के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा. समर कैंप का आयोजन प्रत्येक दिन सुबह 05:30 बजे से 07:30 बजे तक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-the-formation-of-alumni-association-in-tata-college-committee-will-be-formed-on-monday/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में एलुमनी एसोसिएशन के गठन पर हुआ विचार-विमर्श, सोमवार को होगा कमेटी का गठन

क्रीड़ा भारती के फेसबुक पर मिलेगा आवेदन फार्म

सिंह ने बताया कि जमशेदपुर महानगर के अलग अलग खेल के प्रशिक्षक जिसमें हरेंद्र कुमार, उज्जवल कुमार, प्रेम कुमार, पंदन मुंडा, बिरसा साहिल कौशल, संतोष, राधिका कुंदन कुमार चंद्रा, रेशमी कुमारी, कालकुमारी, कोमल कुमारी आदि समर कैंप में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे. समर कैंप में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं को योग भी कराया जाएगा. जिसके लिए सपन देबाशीष भादुरी एवं गीता कुमारी अपना सहयोग देंगे. समर कैंप में भाग लेने के लिए आवेदन फार्म क्रीड़ा भारती के फेसबुक पेज से प्राप्त किया जा सकता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंदन कुमार चंद्रा, सुभाष कुमार, सुखदेव सिंह, अनूप कुमार सिंह, सतनाम सिंह, जगदीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही