Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : क्रीडा भारती का समर कैंप 14 मई से, 5 से 14 साल तक के बच्चे हो सकेंगे शामिल

Jamshedpur (Anand Mishra) : कीड़ा भारती जगमोदपुर महानगर में की ओर से 14 से 28 मई तक ग्रीष्म शिविर (समर कैंप) का आयोजन किया गया है. इसमें 5 से 14 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे. शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता में होगा. शिविर में बालक एवं बालिका है हिस्सा ले सकेंगे. यह जानकारी क्रीड़ा भारती की ओर से यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई. बताया गया कि शिविर में बाक्सिंग, मार्शल आर्ट, वॉलीबॉल, खो खो, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी तथा बैडमिंटन का खेल होगा. सभी खेलों के बारीकियों को बताने के लिए जमशेदपुर महानगर के खेल के प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे. इनमें हरेंद्र कुमार, उज्जवल कुमार, प्रेम कुमार, पवन मुंडा, बिरसा साहिल, कौशल, संतोष राधिका, निगदत कुमार चंद्रा, रेशमी कुमारी, कात कुमारी, कोमल कुमारी एवं अन्य शामिल हैं. ये ग्रीष्म शिविर में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं से अपना अनुभव साझा करेंगे. इसे भी पढ़ें  : कांग्रेस">https://lagatar.in/why-is-election-commission-not-seeking-proof-from-pm-modi-who-has-leveled-allegations-against-congress-sibal/">कांग्रेस

पर आरोप लगाने वाले पीएम मोदी से चुनाव आयोग सबूत क्यों नहीं मांग रहा… हिम्मत नहीं है… : सिब्बल
ग्रीष्म शिविर में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं को योगाभ्यास भी कराया जायेगा, जिसके लिए देवाशीष भादुरी एवं गीता कुमारी सहयोग देंगे. ग्रीष्म शिविर में एंट्री फॉर्म क्रीडा भारती जमशेदपुर महानगर के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/KreedilihatiM)

से प्राप्त की जा सकती है. इसके साथ ही क्रीडा भारती जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारी शिविर में सुबह एवं शाम उपलब्ध रहेंगे. ग्रीष्म शिविर का शुल्क पहले 2400 रखा गया था जिसको अब 200 कर दिया गया है। समिति ने तय किया है कि जो बच्चे का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है वह भी इस म में भाग ले सकते है। ऐसे बच्चों का शुल्क समिति के माध्यम से होगा. ग्रीष्म शिविर से सम्बंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर पर 7004700982 कुंदन कुमार चंद्रा तथा 9204886659 व 9234590007 सुपरभाष कुमार से संपर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही