Search

जमशेदपुर : वन बंधु परिषद का कृष्णा लीला 18 जून, तैयारी पूरी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वन बंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर की ओर से 18 जून (रविवार) को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में कृष्णा लीला का प्रदर्शन किया जाएगा. यह जानकारी वन बंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेश मित्तल एवं सचिव अभिषेक गर्ग ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि एक सुर एक ताल टीम द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन अमेरिका के 60 शहरों में किया जा चुका है. अब इस कार्यक्रम का आयोजन देश के सभी नगरो में जहां परिषद का कार्य चल रहा है वहां किया जा रहा है. अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि इस ग्रुप में सभी कलाकार वनवासी बच्चे, महिला एवं पुरुष है. वन बंधु परिषद द्वारा देश के विभिन गांवों में करीब एक लाख एकल विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. जिसमें वनवासी समाज के लोगों को शिक्षा एवं भारतीय संस्कार दिए जाते हैं. इस अवसर पर परिषद की महिला समिति की अध्यक्ष नीलम केडिया एवं उपाध्यक्ष माहेश्वरी दुबे उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-online-lecture-organized-on-the-importance-of-yoga/">घाटशिला

: योग के महत्व पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp