Search

 
 
 

जमशेदपुर : कृतिवास मंडल ने की जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के जांच की मांग

 

- राष्ट्रपति के उप सचिव से की शिकायत, जांच के आदेश जारी

Jamshedpur (Ratan Singh) : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में राष्ट्रपति कार्यालय में शिकायत की है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी. लेकिन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की मिली भगत से परीक्षा के पहले दिन ही बड़ी सुनियोजित तरीके से हिंदी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय भाषा, समान्य ज्ञान विषय के प्रश्न पत्र लीक कर दिए गए.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-old-sons-are-torturing-their-old-mother/">आदित्यपुर

: तीन कलयुगी बेटे वृद्ध मां को कर रहे प्रताड़ित

छात्रों के भविष्य के साथ हुआ बड़ा खिलवाड़

 उन्होंने यह भी कहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एवं परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के बिना आदेश के एक पत्ता भी हिल नहीं सकता है. क्योंकि प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों में पहुंचाने की जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी के साथ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष, कर्मचारियों और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की होती है. इसके बावजूद भी जानबूझ कर सुनियोजित तरीके से प्रश्न पत्र लीक होना पदाधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है. छात्रों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया गया है. झारखंड सरकार द्वारा आयोजित ‘झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023’ भ्रष्टाचार के दायरे में पूरी तरह अब खुलकर आ गई है. कृतिवास मंडल ने राष्ट्रपति के उप सचिव जेबी सुब्रमण्यम से अनुरोध किया है कि अविलंब उपरोक्त मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. मामले की शिकायत के बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने झारखंड सरकार में संयुक्त सचिव नीलम लता को जांच का आदेश दिया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही