Search

 
 
 

Jamshedpur : आवश्यकता आधारित शिक्षकों को जल्द भुगतान करे केयू - अभाविप

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने 35 आवश्यकता-आधारित सहायक प्राध्यापकों की सेवा समाप्त करने की बात की है. यह शिक्षकों और छात्रों के लिए एक बड़ा झटका है. शिक्षकों ने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान का आश्वासन नहीं दिया गया है. एक तो शिक्षकों की कमी की वजह से शिक्षण कार्य में बाधा आ रही है, जिससे छात्रों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. परिषद ने विश्विद्यालय से यह मांग की है कि इन शिक्षकों को अविलंब वेतन भुगतान किया जाए. साथ ही सेवा समाप्ति का विचार वापस लिया जाए. विश्विद्यालय प्रशासन इस जल्द ठोस कदम नहीं लेता तो अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगी. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-dalsa-set-up-jail-court-in-mandal-jail/">Chaibasa

: डालसा ने मंडल कारा में जेल अदालत लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही