Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिजली की समस्या को लेकर जीएम से मिले कुणाल षाड़ंगी

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को जमशेदपुर सर्कल के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मुलाकात की. कुणाल ने विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर ध्यानाकर्षित किया एवं उचित समाधान करने का आग्रह किया. उन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बताया कि मुसाबनी नं 3 एटीएफ गायत्री मंदिर के निकट बिजली सब स्टेशन में 11 केवी ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई होती है. इसके उपकरण पुराने और अत्यधिक प्रयोग होने के कारण खराब हो गए है. आये दिन केबल इंसुलेटर पंचर होता रहता है और सब स्टेशन भी बहुत पुराना है. मुसाबनी की एक बड़ी आबादी इस पर निर्भर है. ट्रांसफॉर्मर खराब होने से कई महीनों से यहां के निवासी गर्मी का प्रकोप झेल रहे है तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sdo-satyaveer-rajak-did-surprise-inspection-of-chc/">चाकुलिया

: एसडीओ सत्यवीर रजक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

कभी भी घटित हो सकती है दुर्घटना

कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि लोधाशोली से कटाशमारा तक 11000 वोल्ट वाले जर्जर पुराने तार को बदल कर केबुल तार लगाया जाना चाहिए, क्योंकि 11 हजार वोल्ट वाले विद्युत तार खेतों के ऊपर से गुजरते है. इससे कभी भी घटना घटित हो सकती है, थोड़ी सी हवा चलते ही तार टुट कर गिर जाती है. लोड को संभालने के लिये परसुडीह विद्यासागर पल्ली, महतो बागान के सामने 100 केवी ट्रांसफार्मर तथा हरहरगुट्टू बाजार में 100 केवी नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है. बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही