Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुणाल षाडंगी ने की ओडिशा के राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रविवार को ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कुणाल ने उन्हें झारखंड में निवास कर रहे ओड़िया भाषा-भाषियों की समस्याओं से अवगत कराया. झारखंड के राज्यपाल तथा ओडिशा सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस विषय पर संवाद करने का भी अनुरोध किया. वहीं भुवनेश्वर में रह रहे सैकड़ों जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं और नौकरी कर रहे युवाओं को होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु ओडिशा सरकार के माध्यम से एक नोडल हेल्प लाईन जैसी व्यवस्था करवाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-maitri-sangathan-gave-the-message-of-cleanliness-in-merughati/">बहरागोड़ा

: मैत्री संगठन ने मेरुघाटी में स्वच्छता का संदेश दिया

कई प्रमुख विषयों से कराया अवगत 

इसके साथ ही ओड़िया भाषी अल्पसंख्यकों की लंबित समस्याओं जैसे ओड़िया पाठ्य पुस्तकों की कमी एवं ओड़िया शिक्षकों का पदस्थापन एवं रिक्त पदों को तुरंत भरना, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन एवं एक उड़िया भाषी को उसका अध्यक्ष बनाने की भी मांग की. कुणाल षाडंगी ने कहा कि इन सभी विषयों पर अतीत में बिहार और उड़ीसा सरकार के बीच राजीनामा हुआ था. अब उत्तरवर्ती सरकार के रूप में झारखंड सरकार को इन सभी राजीनामे को तत्काल कार्यकारी करने के लिए झारखड के राज्यपाल के साथ वार्ता कर इसका समाधान करने का आग्रह किया. मुलाकात के दौरान कुणाल षडंगी की मां बिनी षाडंगी भी उपस्थित रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही