Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुणाल षाडंगी को अमेरिका में मिला अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड

 

-एफआईए ने गणतंत्र दिवस महोत्सव में किया सम्मानित

Jamshedpur (Ratan Singh) : पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोशिएशन (एफआईए) की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान सोमवार को कुणाल सम्मानित हुए. शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकर्णीय योगदान के लिए कुणाल षाडंगी को यह सम्मान मिला है. शिकागो के मैट्रिक्स क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत कंसोलेट जेनरल सोमनाथ घोष ने यह सम्मान उन्हें प्रदान किया. मौके पर फेडरेशन ऑफ इंडियन ऐसोसिएशन 2024 के चेयरमैन सुनील शाह, अध्यक्ष प्रतिभा जयरथ एवं विनीता गुलाबनी सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-steel-city-club-honored-sardar-shailendra-singh/">जमशेदपुर

: स्टील सिटी क्लब ने सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

भारत के कई लोग सम्मानित

समारोह में शिकागो शहर में रहने वाले सैकड़ों प्रबुद्ध भारतीय उपस्थित थें. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों, संगीतकारों और कई अन्य विधा में प्रसिद्धि और उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के कई लोगों को सम्मानित किया गया. विभिन्न देशों में रह रहे दर्जनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई. कुणाल षाडंगी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि आने वाले समय में युवाओं की सहभागिता अमेरिका की राजनीति में भी बढ़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है, [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही