alt="" width="495" height="690" /> Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : फ्रेंडशिप डे पर दिव्यांग प्रिया को कुणाल षाड़ंगी ने अनमोल तोहफा दिया. मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 की रहने वाली 8 वर्षीय प्रिया राज भगत बचपन से ही दिव्यांग है. उसके हाथ की दोनों मुट्ठी हमशा बंद रहती है. इसके कारण उसका आधार कार्ड भी नहीं बन पाया. कोरोना काल में प्रिया राज के पिता का पूरा रोजगार चला गया. प्रिया अपने माता पिता को प्रत्येक दिन घूमाने के लिए बोलती थी. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसके पिता व्हीलचेयर नहीं खरीदने में असमर्थ थे. उसके पिता ने मामले की जानकारी भाजपा नेता संजय सिंह गुड्डू को दी. इसे भी पढ़ें : CWG:">https://lagatar.in/cwg-neetu-and-amit-panghal-win-gold-in-boxing/">CWG:
नीतू और अमित पंघाल ने मुक्केबाजी में दिलाया गोल्ड इसकी जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने फ्रेंडशिप डे पर नाम्या फाउंडेशन द्वारा प्रिया राज भगत को व्हीलचेयर का तोहफा दिया. व्हीलचेयर पाकर प्रिया खुश हो गई. इस अवसर पर प्रिया के माता और पिता भी भावुक हो गए. मौके पर प्रोफेसर यूपी सिंह, सुशीला शर्मा, राजेश साहू, संजय सिंह गुड्डू, गोपाल यादव, विजय सिंह, प्रेम सिंह, जितेंद्र साहू, विजय पाल, जय प्रकाश निराला, ललन सिंह, लालू गौड़, राम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment