Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया श्रमिक दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा में बुधवार को श्रमिक दिवस मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर स्कूल में कार्य कर रहे श्रमिकों को सम्मानित किया गया. जूलियन अंथोनी, रामकुमार, मुकेश, भीम, बाबूराव, अशोक, आनंद मुखी और दीदी लोगों में मालती, जूली, वंदना, सुजाता ,और सुनीता सहित अन्य को डीबीएमएस कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया. सभी भैया और दीदी ने विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लिया और आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-youth-injured-due-to-bike-skit-referred-to-baripada/">बहरागोड़ा

: बाइक स्किट करने से युवक घायल, बारीपादा रेफर

छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत 

इस अवसर पर डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन फाइनेंस बी.चंद्रशेखर, चेयर पर्सन एडमिनिस्ट्रेशन ललिता चंद्रशेखर, सचिव प्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन एवं तमिल सेल्वी बालाकृष्णन के साथ ही प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता, उप प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल तथा कॉलेज के सभी शिक्षिकाएं और शिक्षक सहित कर्मचारी उपस्थित थे. छात्राओं ने भैया और दीदी के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में पियाली, अंकिता, लक्ष्मीकांत, संचिता गिरि, आकांक्षा, शांति, महुआ, मुस्कान, भाग्यवती, सृष्टि, शगुफ्ता, अंजली राणा और नेहा निषाद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. खेल के आयोजन में परविंदर सिंह, हर्षिता, निर्मला, अलका, सिमरन, हर्षिता कुमारी और वीडियो को प्रदर्शित करने में आफरीन, शैलजा, शाहनवाज, शुभम तथा विमलेश की भूमिका अहम थी. सहायक प्राध्यापिका गायत्री कुमारी और ईवा शिप्रा मुंडू के संयोजन में पूनम रावत का संचालन स्वागत योग्य था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-two-students-of-jagannathpur-iti-got-selected-in-hong-kong-company/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर ITI के दो छात्र का हांगकांग की कंपनी में हुआ चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही