Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोमवार से प्रखंडवार कैंप आयोजित करेगा श्रम विभाग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले में असंगठित क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग द्वारा प्रखंडवार विशेष कैम्प लगाया जाएगा. 29 मई से 24 जून तक कैम्प का आयोजन होगा. इस संबंध में उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने कहा कि श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनके समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रखण्ड स्तर पर शिविर लगाया जाएगा. श्रमिकों के लिए आयोजित विशेष कैंप में श्रम कार्ड, श्रम पंजीयन एवं श्रम से संबंधित शिकायतों का निवारण एवं समाधान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कैंप की शुरुआत 29 मई को पोटका प्रखंड से होगी जबकि 24 जून को मानगो अंचल कार्यालय में अंतिम कैंप का आयोजन किया जाएगा. श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए आगे भी कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thunder-fc-became-the-first-girls-team-to-play-in-the-under-13-category-of-the-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग के अंडर-13 श्रेणी में खेलने वाली लड़कियों की पहली टीम बनी थंडर एफसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही