Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में याद किए गए मजदूर नेता स्व. राजेंद्र सिंह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को मजदूर नेता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यूनियन के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. यूनियन कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि झारखंड में मजदूरों के मसीहा के रूप में राजेंद्र बाबू हमेशा जाने जाएंगे. चाहे वह कोल फील्ड के मजदूर हों या फिर ऑटोमोबाइल सेक्टर अथवा स्टील के सेक्टर में, सभी मजदूरों के जीवन उत्थान के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-arrested-with-55-bags-of-brown-sugar-two-arrested-with-weapons/">चाईबासा

: 55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, हथियार के साथ भी दो धराए
निश्चित तौर पर ट्रेड यूनियन के माध्यम से मजदूरों का उत्थान करने का गुण हम लोगों को उनसे सीखने की जरूरत है. हमलोग पूरा प्रयास करेंगे कि उनके दिखाए हुए रास्तों पर चल कर मजदूर कल्याण का कार्य कर सकें. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि बहुत ही सरल स्वभाव के मृदुभाषी और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो कर कार्य करने वाले व्यक्तित्व को हमें याद करना चाहिए. संगठन में एकता और मजबूती प्रदान करने के लिए उनके गुणों का हमें अनुकरण करना चाहिए. हम सब राजेंद्र बाबू को हृदय से नमन करते हैं. धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही