Search

 
 
 

जमशेदपुर : दूसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह

 
Jamshedpur : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर कामगारों ने उन्हें याद किया और उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया. झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर में राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू आज भी मजदूरों के दिल में बसते है, राजेन्द्र बाबू का जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-entle-international-organizes-placement-drive-in-womens-college/">जमशेदपुर

: एंटल इंटरनेशनल ने किया वीमेंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
उन्होंने अपने जीवन काल में निरंतर निःस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की. इसका परिणाम है कि मजदूर आज भी उन्हें अपने दिल में बसाए हुए हैं. वहीं साकची के शीतला मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में शैलेश पांडेय, अमृत रंजन महतो, दुर्गा राम बैठा, शैलेश शर्मा, सौरभ चौधरी, दीपक दलपत, सुधीर कुंभकार, अजित सिंह, जितेन जोशी, हर्ष पांडेय, शिवांश तिवारी, सुजित घोष, त्रिवेन सोय समेत सैकड़ों मजदूर श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही