Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मजदूर नेता विशेश्वर खां का निधन, टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में शोक सभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  मजदूर नेता एवं टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपसभापति विशेश्वर खां का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया. उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिये गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि यह अत्यंत और दुखद अपूरणीय क्षति है. विशेश्वर खां ने अपनी अधिकतर जिंदगी मजदूरों के सेवा में ही बिताई तथा टिनप्लेट यूनियन में उन्होंने अपना बहुमूल्य 18 साल वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर दिया. इसे भी पढ़ें: JMM">https://lagatar.in/jmm-asked-where-is-babulal-who-raised-questions-on-speaker-and-his-tribunal/">JMM

ने पूछा- स्पीकर और उनके ट्रिब्यूनल पर सवाल उठाने वाले बाबूलाल आखिर हैं कहां

यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

उन्‍होंने कहा कि आज दुख की इस घड़ी में यूनियन के सभी सदस्य उनके परिवार के साथ हैं तथा हम सभी यूनियन की ओर से उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. यूनियन के सभी अधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने शोक सभा में शामिल हो कर स्‍वर्गीय विशेश्वर खां की दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह थे उपस्थित

आज की शोक सभा में मुख्य रूप से परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, मनोज कुमार सिंह,  रमेश राव, साईं बाबू राजू,  वकील खान,  जगजीत सिंह, संजय कुमार,  भूपेंद्र कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्यों में राजकुमार सिंह,  संग्राम सिंह,  राम किशोर दास, कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी,  बलदेव सिंह, श्रीमती इरावती लाकड़ा,  अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्र,फतेह चंद मांझी,  सुरेश कुमार मिश्रा,  एम शेखर,  गजराज सिंह,  विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार सिंह,  नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल,  अनिल कुमार,  सूर्य भूषण शर्मा,और विकास कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: संजीवनी">https://lagatar.in/sanjeevani-buildcon-land-scam-charge-frame-on-ormanjhis-then-ci-sanjay-kumar-in-cbi-court/">संजीवनी

बिल्डकॉन भूमि घोटाला : CBI कोर्ट में ओरमांझी के तत्कालीन CI संजय कुमार पर चार्ज फ्रेम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही