Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत की खुशी में लड्डू वितरण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : रामगढ़ उपचुनाव का परिणाम एनडीए के पक्ष में गया है. एनडीए के उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से शिकस्त दी है. आजसू पार्टी के प्रत्याशी की जीत की खुशी में एनडीए गठबंधन ने जमशेदपुर में जमकर रंग गुलाल उड़ाए और लड्डू का वितरण किया. इस मौके पर आजसू पार्टी के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित हुए. रामचंद्र सहिस ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जैसे 2019 में यूपीए गठबंधन जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आई थी अब जनता उसका जवाब दे रही है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की शुरुआत रामगढ़ से हो गई है. इस बार झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-harinam-sankirtan-will-start-with-domicile-in-gohaldih/">बहरागोड़ा

: गोहालडीह में अधिवास के साथ शुरू होगा हरिनाम संकीर्तन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही