Search

 
 
 

जमशेदपुर : हटाये गए मजदूरों का जल्द होगा फुल एंड फाइनल सेटलमेंट

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटा स्टील के संवेदक मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा लगभग 25-30 कर्मचारियों की छटनी कर दी गई थी. साथ ही उन्हें फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (नोटिस पे, छटनी मुआवजा) का भी भुगतान नहीं किया गया था. इस मामले को लेकर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उप श्रमायुक्त और उप मुख्य कारखाना निरीक्षक (कोल्हान) को एक पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ने संवेदक को हटाये गए मजदूरों का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट दिए जाने का आदेश जारी किया है. इस सम्बन्ध में 11 अक्टूबर को एक पत्र जारी करते हुए मेसर्स अजय एसोसिएट को सात दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-news-of-exhibition-including-irregularities-in-registration-of-tata-motors-chassis/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के चेचिस के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी समेत प्रदर्शनी की खबर

क्या की गई थी शिकायत 

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने बताया था कि मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा टाटा स्टील के सीएलएम पोर्टल द्वारा आधारित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में 8 हजार से 10 हजार रुपये कटौती की है. कंपनी नोटिस पेमेंट, छटनी मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कर रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए इन सभी मजदूरों को उचित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का भुगतान कराने की मांग की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही