Search

 
 
 

जमशेदपुर : रांची में पदस्थापित पुलिस के बागबेड़ा आवास में लाखों की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रॉयल कॉलोनी में रहने वाले पुलिस के जवान अभिषेक तिवारी के आवास का ग्रिल काटकर चोरों ने सोमवार की देर रात लाखों रुपये मूल्य की जेवर और नकदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को मंगलवार की सुबह तब लगी जब वे सुबह जागे. इस बीच देखा कि ग्रिल कटा हुआ है और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने पर जाकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-driver-injured-in-an-accident-at-baghe-jamshed-roundabout-is-in-critical-condition-even-after-4-days/">जमशेदपुर

: बागे जमशेद गोलचक्कर पर हादसे में घायल बाइक चालक की 4 दिनों बाद भी हालत गंभीर

रांची में पदस्थापित हैं अभिषेक

अभिषेक तिवारी रांची में पदस्थापित हैं. उनके घर में उनके अलावा परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे. घटना के बारे में अभिषेक के भाई अमित तिवारी और बेबी देवी ने बताया कि सुबह जागने पर देखा कि घर के सामान बिखरे हुये हैं. इसके बाद उन्हें आशंका हुई.

इन सामान पर किया हाथ साफ

चोरों ने घटना में नकद 30 हजार रुपये, सोने की छह पीस अंगूठी, सोने का हार दो पीस, सोने की चेन एक पीस, मांगटीका एक पीस, नथिया एक पीस, झुमका व अन्य सामानों पर अपना साथ किया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/earthquake-measuring-7-7-on-the-richter-scale-hits-indonesia-tsunami-warning-issued/">इंडोनेशिया

में रिक्टर स्केल पर 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया, सुनामी की चेतावनी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही