Search

 
 
 

जमशेदपुर : भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान परिसर में मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ. पहले दिन 751 महिलाएं सोनारी दोमुहानी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचीं. इसके लिए सुबह में गाजे-बाजे के साथ बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान परिसर से कलश यात्रा निकाली गई. इसमें सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. बर्मामाइंस देवस्थान शिव मंदिर होते हुए कलश यात्रा सोनारी दोमुहानी पहुंची. कलश यात्रा में आकर्षक झांकी भी निकाली गई. श्री अनन्त विभूषित आदित्य नारायणाचार्य दुधिया जी महाराज के सानिध्य में 02 जनवरी मंगलवार को शुरू हुआ यह यज्ञ  से 10 जनवरी तक चलेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/YAGY-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-high-court-dismisses-fir-of-sakchi-police-station-relief-to-pappu-raja-and-gambhir/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट ने साकची थाना की प्राथमिकी खारिज, पप्पू, राजा और गंभीर को राहत

महाभंडारा में शामिल होंगे शहरवासी

पंच परमेश्वर यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ बम भोला सिंह ने कहा कि कलश यात्रा निकला गया है. रोजाना यहां हवन-पूजन और संध्या बेला में प्रवचन का कार्यक्रम होगा. अयोध्या से आये पुरोहितों और स्थानीय पंडितों द्वारा अनुष्ठान कराया जाएगा. यज्ञशाला का निर्माण मुजफ्फरपुर के कारीगरों द्वारा किया गया है. महायज्ञ के तहत 3 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हवन होगा. 14 अप्रैल की सुबह पूर्णाहुति और दोपहर 2 बजे से शाम 7.30 बजे तक महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने महाभंडारा में शहरवासियों से शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही