Search

 
 
 

जमशेदपुर : आर्थिक तंगी जूझ रहे परिवार को श्राद्धकर्म के लिए सेवा ही लक्ष्य संस्था ने किया सहयोग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : परसुडीह झारखंड बस्ती निवासी गुरुवा सांडिल की पत्नी स्वर्गीय डॉली सांडिल की मृत्यु पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण हो गई. गुरुवा सांडिल के पास अपनी पत्नी का श्राद्धकर्म करने के लिए भी पैसे नहीं थे. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक को मिली. मानिक मल्लिक ने झारखंड बस्ती निवासी गुरुवा सांडिल को कच्चा राशन और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-awareness-camp-organized-in-ichagarh-and-nimdih-block/">चांडिल

: ईचागढ़ और नीमडीह प्रखंड में जागरुकता शिविर आयोजित

हर तरह का सहयोग करने का दिया आश्वासन

मल्लिक ने सांडिल को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया. वहीं मानिक मल्लिक ने कहा कि मुझे लोगों द्वारा सूचना दी गई कि गुरुवा सांडिल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्हें पत्नी के श्राद्धकर्म करना है. मैंने यथासंभव सहयोग किया और आगे भी सहयोग करूंगा. उन्होंने कहा कि सेवा ही लक्ष्य संस्था के माध्यम से समाज के जरुरतमंद लोगों को सहयोग किया जाता है. वहीं लागातर परसुडीह क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही