Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोटका में रैयती भूमि पर भूमि माफिया ने किया कब्जा, डीसी से शिकायत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसूडीह थानान्तर्गत शंकरपुर की रहने वाली विधवा महिला सुंदरी गोप एवं खिरोदा गोप ने आरोप लगाया कि उनके ससुर जादू बगाल के नाम की पोटका अंचल के हेसड़ा मौजा में स्थित खाता संख्या 92, प्लॉट संख्या 218 (रकबा 1.84 एकड़) जमीन पर भूमि माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है. साथ ही दोनों के पति का फर्जी हस्ताक्षर से जमीन का अवैध कागजात तैयार कर लिया है. दोनों विधवा महिला ने इसकी शिकायत उपायुक्त से करते हुए न्याय दिलाने की मांग की. सुंदरी देवी ने बताया कि उसके पति पांच भाई थे. पांचो भाई का निधन हो चुका है. उनके ससुर जादू बगाल के नाम से जमीन है. जिसका अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है. इसी बीच उनकी जमीन को एग्रिको के रहने वाले गुप्ता नाम के बिल्डर ने जेसीबी से समतल करा दिया. इसकी जानकारी होने पर उन्होंने इसका विरोध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-government-and-district-administration-on-target-in-bjps-mahadharna-demand-for-cbi-inquiry/">जमशेदपुर

: भाजपा के महाधरना में राज्य सरकार व जिला प्रशासन रहा निशाने पर, सीबीआई जांच की मांग

इस वर्ष तक जमा किया है लगान

सुंदरी देवी के पुत्र राम गोप ने बताया कि उनके संयुक्त खाते की जमीन का अभी तक लगान जमा हो रहा है. वितीय वर्ष 2022-23 का लगान जमा किया गया है. जबकि बिल्डर उसे खरीदने की बात कहकर कब्जा कर लिया है. राम गोप ने बताया कि उसके चाचा स्व. किस्टो गोप की पत्नी मोनोति गोप, स्व. प्रेमनाथ गोप की पत्नी रानी गोप एवं स्व. लालबाबू गोप की पत्नी उर्मिला गोप से बिल्डर की मिली भगत है. जिसके कारण बिल्डर ने उनके हिस्से की जमीन भी कब्जा कर लिया है. उसने डीसी से पूरे मामले की जांच कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-daughter-dragged-and-beaten-in-land-dispute-police-not-taking-action/">जमशेदपुर

: जमीन विवाद में मां-बेटी को घसीटकर पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही