Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  मोहरदा में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्हित भूमि पर लगा सरकारी बोर्ड भू-माफियाओं ने हटाया, जमीन घेरी

जमशेदपुर :  मोहरदा में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्हित भूमि पर लगा सरकारी बोर्ड भू-माफियाओं ने हटाया, जमीन घेरी जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने खूद हटवाया अतिक्रमण Jamshedpur (Sunil Pandey) : बारीडीह स्थित मोहरदा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए चिन्हित भूमि का भू-माफियाओं ने अतिक्रमण कर लिया. साथ ही वहां निर्माण कार्य शुरु कर दिया. भू-माफियाओं की दबंगई यहीं नहीं रूकी. उन लोगों ने जेएनएसी की ओर से सरकारी जमीन चिन्हित किए जाने का लगाया गया बोर्ड भी हटा दिया. इसकी जानकारी शनिवार को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के दौरान हुआ. निरीक्षण के दौरान मौजूद जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मातहत अधिकारियों को अतिक्रमित जमीन को खाली कराने तथा वहां किए गए निर्माण को हटाने का निर्देश दिया. जिसके बाद कर्मचारियों ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ganja-smuggler-sentenced-to-20-years-and-fined-four-lakhs/">जमशेदपुर

: गांजा तस्कर को 20 साल की सजा व चार लाख जुर्माना
उन्होंने वहां एकत्रित हुए लोगों को जानकारी दी की चिन्हित की गई भूमि में 30 एमएलडी गंदे पानी का उपचार किया जाएगा. ताकि गंदे पानी को नदी में गिरने से रोका जा सके. उन्होंने कहा की किसी भी अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, चंद्रदीप कुमार, सहायक अभियंता महेश प्रभाकर, कनीय अभियंता नितेश कुमार एवं एसडब्ल्यूएम एक्सपर्ट सौरभ कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ravi-singh-kheda-acquitted-in-golmuri-firing-case-due-to-lack-of-evidence/">जमशेदपुर

: गोलमुरी फायरिंग मामले से रवि सिंह खेड़ा साक्ष्य के अभाव में बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही