Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी में असफल होने पर मकान मालकिन पर किया रॉड से हमला

 
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पारसनगर में बुधवार की अहले सुबह चोरी में असफल होने पर मकान मालकिन पर रॉड से हमला करके घायल कर दिया. हो-हल्ला होने पर चोर को लगा कि वह अब फंसने वाला है इसके बाद वह छत से रास्ते से फरार होने में सफल रहा. इसके बाद घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-shubham-is-repenting-after-getting-an-fir-of-bike-theft-in-sakchi-police-station-if-asked-lets-abuse-him/">जमशेदपुर

: साकची थाने में बाइक चोरी की एफआइआर कराकर पछता रहे हैं शुभम, पूछने पर आइओ करते हैं गाली-गलौज

छत के रास्ते बरामदे में पहुंचे थे चोर

घटना के बारे में मकान मालिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 3.45 बजे उनकी पत्नी सुनिता शर्मा घर के बाहर आवाज आने पर जाग गयी थी. जब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकली. तब एक चोर छिप गया था. इसके बाद उसने रॉड से उसपर हमला कर दिया. किसी तरह से सुनिता ने अपना बचाव किया और शोर मचाने लगी थी. इसके बाद जितेंद्र शर्मा भी कमरे से बाहर निकले थे, तबतक चोर छत के रास्ते ही फरार हो गया था.

अलमारी खोलने की आयी थी आवाज

घटना के समय परिवार के लोगों ने अलमारी खोलने की आवाज सुनी थी. चोर के बारे में बताया गया कि वह छत के रास्ते ही भीतर आया था और उसी रास्ते वह फरार भी हो गया. इसके बाद परिवार के लोगों ने सबसे पहले घटना की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना पर वे भी पहुंचे और घटना की जानकारी मानगो पुलिस को मोबाइल पर दी. वहीं घटना में घायल सुनिता शर्मा का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zahid-had-come-to-mango-to-supply-the-pistol-even-after-two-days-the-police-was-out-of-custody/">जमशेदपुर

: मानगो में जाहिद आया था पिस्टल की सप्लाइ करने, दो दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही