Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कनाडा गये थे मकान मालिक, किरायेदार ने की गहनों की चोरी

Advertisement
Advertisement

Ashok kumar

Jamshedpur : अपने मकान में किरायेदार रखने के पहले आम तौर पर शहर के लोग उनका ब्यौरा नहीं रखते हैं. जब वे किसी मामले में फंस जाते हैं, तब उन्हें यह बात खलती है कि उन्होंने उसका ब्यौरा क्यों नहीं रखा था. कुछ इसी तरह का एक मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी से सामने आया है. मकान मालिक ने ही अपने किरायेदार पर गहने की चोरी करने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होने के पहले ही किरायेदार फरार हो गया है. अब पुलिस के लिये परेशानी खड़ी हो गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-of-80-thousand-showed-fear-of-weapons-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट

परिवार समेत कनाडा गये थे मकान मालिक

गोलमुरी थाना क्षेत्र के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के रहने वाले रूपलाल शर्मा दो माह पहले परिवार के साथ कनाडा गये हुये थे. छह अगस्त को ही वे कनाडा से वापस लौटे हैं. तब देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर से गहने की चोरी हो गयी है. उन्होंने देखा कि किरायेदार राहुल गोप और पिंकी चावला भी गायब है.

किरायेदार पर ही है आशंका

मकान मालिक रूपलाल शर्मा को अपने किरायेदार पर ही चोरी की आशंका है. घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी पुलिस जांच में पहुंची थी. इसके बाद पूरी जानकारी ली. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 27 जुलाई से ही दोनों किरायेदार मकान छोड़कर जा चुके हैं. अब पुलिस किरायेदारों का टोह ले रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-bike-driver-was-stopped-and-robbed-in-kadma-marine-drive/">जमशेदपुर:

कदमा मरीन ड्राइव में बाइक चालक को रोककर लूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही