Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन के साथ लंगर का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर गुरुवार को साकची गुरुद्वारा में संगत ने हाजरी भर गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व कल्याण के लिए अरदास की. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा आयोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. इस उपलक्ष्य पर आयोजित कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई कर्मवीर सिंह जी राजपुरा ने ``भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत, लख सिगार बड़ाईआ कारज नाहीं केत`` कीर्तन गायन किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह जी ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा किए. जिसमें उन्होंने भादो माह की संग्राद के बारे वर्णन किया. कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-netajis-statue-may-collapse-anytime-cracks-in-the-platform/">चाकुलिया

: कभी भी ध्वस्त हो सकती है नेताजी की मूर्ति, चबूतरे में आई दरारें

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

संचालन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार सतपाल सिंह राजू, सरदार दलजीत सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह, सरदार बलबीर सिंह धंजल, सरदार अमरपाल सिंह, सरदार नानक सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी पिंकी कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही