Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाषा भावों की अभिव्यक्ति है – अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग एवं डॉ. वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास पटना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कलाकृति प्रेक्षागृह कदमा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरा मुंडा उपस्थिति थीं. कार्यक्रम की शुरुआत शैलजा, मणिमाला एवं स्वाति सिंह द्वारा गाए सहयोग गीत के साथ हुआ. कृष्णा सिन्हा और शैलजा के श्लोक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित की एवं मां सरस्वती और अम्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाषा भावों की अभिव्यक्ति है. भारत को समझना है तो साहित्य को समझना होगा. इसे भी पढ़ेंबोकारो">https://lagatar.in/bokaro-indias-constituents-protest-against-manipurs-incident/">बोकारो

: मणिपुर की घटना के खिलाफ इंडिया के घटक दलों ने दिया धरना

क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए

बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग साहित्य को समृद्ध कर रही है. भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती है. इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विभिन्न भाषाओं को स्थान मिला है. क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए. सहयोग संस्था द्वारा दो ग्रुप में एक कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दोनों ग्रुप के चयनित सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सुमेधा पाठक और शैलजा को 11,000 रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सहयोग संस्था के लिए समर्पित एवं उत्थान में समर्पित सदस्य आनंदबाला शर्मा को सहयोग निधि सम्मान दिया गया. सुधा दीप के निर्देशन में शिव शक्ति धरा से धाम तक नृत्य नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. इसे भी पढ़ेंबोकारो">https://lagatar.in/bokaro-world-breastfeeding-week-program-organized-at-bgh/">बोकारो

: बीजीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

अतिथियों को किया गया सम्मानित

अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और पौधा देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षीय भाषण डॉ. मुदिता चन्द्रा ने दिया. उन्होंने कहा कि यह सहयोग का रजत जयंती वर्ष है. वहीं प्रो. किरण घई ने डॉ. वीणा रानी श्रीवास्तव के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामो पर प्रकाश डाला. संचालन डॉ. कल्याणी कबीर ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव विद्या तिवारी ने किया. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पारिजात सौरभ, अपराजिता शुभ्रा, डॉ. सुनील नंदवानी, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. निधि, श्रीप्रिया धर्मराजन, डॉ. वनिता सहाय, मंजू सिंह, डॉ. कविता, सुरुचि मिन्ज, राजेश राय, शांतनु घोष, अरविन्द वर्मा, जवाहरलाल शर्मा, अंजनी सहाय, कमलेश तिवारी, स्नेहलता सिन्हा, डॉ. सी. भास्कर राव, सूर्या राव, नंदिता सिन्हा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही