Search

 
 
 

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर के एग्जक्यूटिव मेंबर की कार से लैपटॉप व नकद टपाया

 
  • बिस्टुपुर टीके कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी थी कार
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य (एग्जक्यूटिव मेंबर) आकाश मोदी की कार से उच्चकों ने लैपटॉप, 25 हजार नकद व कागजात की चोरी कर ली. घटना बुधवार को अपराह्न लगभग छह बजे के आस-पास हुई. कार चैंबर भवन के सामने टीके कॉम्प्लेक्स के पास हुई. घटना के समय आकाश मोदी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ जुगसलाई स्थित चैंबर के पदाधिकारी लिप्पू शर्मा के घर गए थे. लिप्पू शर्मा के पिता वंशीधर शर्मा का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था. इसे भी पढ़ें :  पूरे">https://lagatar.in/workers-should-engage-in-elections-with-all-their-heart-and-body/">पूरे

मन से चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ताः मिथिलेश ठाकुर
इस उपलक्ष्य में उनके घर पर बैठक रखी गई थी, जिसमें सभी शामिल हुए. जुगसलाई से लौटने के बाद आकाश मोदी जब अपनी कार के समीप गए तो देखा कि कार की बांयी ओर की आगे के दरवाजे के सामने का कांच टूटा हुआ है. समीप जाकर देखा तो कार की सीट पर रखा बैग गायब था. बैग में लैपटॉप के अलावे 25 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे. इस घटना के बाद उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस को फोन करके सूचित किया. बाद में लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची तथा छानबीन शुरू की. पुलिस अगल-बगल लगे सीटीटीवी कैमरे खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/brahmadevs-car-was-hit-by-a-truck/">पलामू:

ब्रह्मदेव की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही