Search

 
 
 

जमशेदपुर: रिफ्यूजी कॉलोनी में शिक्षक के घर से लैपटॉप की चोरी

 
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली शिक्षक प्रवीण अरोड़ा के घर से लैपटॉप की चोरी हो गयी है. घटना के संबंध में उन्होंने अपने पड़ोस में किराये का मकान में रहने वाली दो लड़कियों पर आशंका व्यक्त करते हुये गोलमुरी थाने में मामला दर्ज कराया है. प्रवीण अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने 28 जुलाई तक अपना बैग चेक किया था. तब लैपटॉप सही-सलामत कमरे में ही था. 30 जुलाई की सुबह जब 10.30 बजे लैपटॉप की जरूरत पड़ी तब देखा कि बैग से लैपटॉप और चार्जर गायब है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fufa-killed-a-child-by-slitting-his-throat-in-seraikela/">जमशेदपुर:

सरायकेला में फुफा ने की बच्चे की गला रेतकर की हत्या

इन लड़कियों पर लगाया गया है चोरी का आरोप

पूरे मामले में वादी की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले के आमडीह की रहने वाली नेहा पुष्टी और बोकारो राधानगर कुर्मीडीह बाजार रेलवे कॉलोनी की रहने वाली श्रेया जायसवाल पर चोरी करने का आरोप लगाया गया है. घटना की लिखित शिकायत गोलमुरी थाने में 3 अगस्त को की गयी थी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : सलमान">https://lagatar.in/lagatar-salman-khan-arrested-by-jamshedpur-police-from-delhi/">सलमान

खान को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही